चेन्नई। पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा कि हमने ड्रेसिंग रूम में फैसला किया है कि चाहे कुछ भी हो जाए हम एक ब्रांड वाली क्रिकेट खेलेंगे जो एक-दूसरे को प्रभावित करने वाली होगी, न कि बाहर के लोगों को। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक नौवीं बार पीछा किया है। इस टूर्नामेंट में यह किसी टीम द्वारा सर्वाधिक बार किया गया कारनामा है और वे यहां तक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट की जीत के साथ पहुंचे हैं।

मुकाबला जीतने के बाद श्रेयस ने कहा, “हमने ड्रेसिंग रूम में ये निर्णय लिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए हम एक ब्रांड वाली क्रिकेट खेलेंगे जो एक-दूसरे को प्रभावित करने वाली होगी, न कि बाहर के लोगों को। इससे जब हम मैच खेलते हैं तो हमें भी एक तरह से काफ़ी कुछ साफ़ पता रहता है। साधारण तौर पर ड्रेसिंग रूम के अंदर के लोगों को चैलैंज करना है न कि बाहर के लोगों को।”

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी हो रही है कि पहले दो मैचों में ही सबको बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा मिला है। इससे टीम का आत्मविश्वास भी बहुत बढ़ जाता है। जब भी हम दबाव कि स्थिति में होते हैं तो लोगों को पता है कि इससे कैसे निपटना है। मेरे ख़्याल से बल्लेबाजी के लिए पिच अच्छी थी, लेकिन तीन ओवर में 25 रन के साथ हमने अच्छी शुरुआत की थी। अचानक उन्होंने वहां से तेजी पकड़नी शुरू कर दी। लेकिन अहम ये था कि हम शांत रहें। इसके साथ ही ओवर रेट भी ऐसी चीज है जिस पर हमें ध्यान रखना होगा क्योंकि अंतिम दो ओवरों में यदि पांच फील्डर अंदर रहेंगे तो आपको ये पता होता है कि एक ही लाइन पर गेंदबाजी करनी है। हमें केवल इसी चीज पर फोकस रखना है।”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version