OpenAI ने 24 मार्च, 2026 को अपने टेक्स्ट-टू-वीडियो बनाने वाले टूल Sora को बंद करने की घोषणा की थी। सैम ऑल्टमैन की कंपनी का यह फैसला काफी चौंकाने वाला था। सोरा को लॉन्च हुए अभी सिर्फ छह महीने ही हुए थे। इसके बाद, ओपनएआई को द वॉल्ट डिज्नी कंपनी (The Walt Disney Company) के साथ अपनी 1 बिलियन डॉलर की डील भी रद्द करनी पड़ी। इस डील के तहत प्लेटफॉर्म पर किरदारों को लाया जाना था। सोरा बंद होने के बाद पहली बार कंपनी के CEO Sam Altman ने टेक जर्नलिस्ट Laurie Segall के iHeartPodcasts के शो Mostly Human में इस बारे में बात की। बातचीत के दौरान सैम ऑल्टमैन ने कहा कि सोरा को बंद करने का फैसला इस बात पर निर्भर था कि कंपनी अपने संसाधनों को कैसे प्राथमिकता देती है और उन्हें कैसे इस्तेमाल करती है।

क्यों बंद किया सोरा?

सैम ऑल्टमैन ने कहा कि ओपनएआई का ध्यान और जरूरत अपनी कंप्यूटिंग और प्रोडक्ट क्षमता को अगली पीढ़ी के ऑटोमेटेड रिसर्चर्स और कंपनियों पर लगाने करने की जरूरत थी। इसी वजह से सोरा को बंद करने का फैसला लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे सोरा और जेनरेटेड वीडियो पसंद हैं और मुझे डिज्नी के साथ हमारी पार्टनरशिप भी बहुत पसंद है। हम उनके साथ मिलकर एक ऐसा रास्ता निकलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जहां वे अब भी कुछ शानदार कर सकें और हम उसमें उनकी मदद कर सकें।

बहुत बुरा महसूस हुआ- सैम ऑल्टमैन

ऑल्टमैन ने डिज्नी के नए सीईओ जोश ने मुझसे सबसे पहली बात जो कही, उसे सुनकर मुझे बहुत बुरा महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारी बात समझता हूं। लेकिन किसी पार्टनर, यूजर्स या टीम को निराश करना हमेशा बहुत दुख की बात होती है, जबकि ये सभी लोग बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं।

छह महीने पहले नहीं थी ऐसी उम्मीद

ऑल्टमैन ने Sora को ChatGPT में इंटीग्रेट करने की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह फीचर लोगों में लत लगाने वाला व्यवहार पैदा कर सकता है, ठीक वैसे ही जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर्स को लंबे समय तक अपने साथ जोड़े रखते हैं। ऑल्टमैन ने यह भी कहा कि मुझे तीन या छह महीने पहले यह उम्मीद नहीं थी कि हम आज इस मुकाम पर होंगे, जहां अगली पीढ़ी के मॉडल्स और उनसे चलने वाले एजेंट्स के साथ एक बार फिर कुछ बहुत बड़ा और अहम होने वाला है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version