रायपुर – राजधानी रायपुर में पिंक पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मारपीट के एक गंभीर मामले में आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में घायल नाबालिग को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, जबकि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को रायपुर पुलिस के पश्चिम जोन की पिंक पेट्रोल टीम नियमित गश्त पर थी। टीम प्रभारी निरुपमा सिंह अपने स्टाफ किशन साहू, दीपशिखा प्रधान और खिलेश्वर टंडन के साथ भाटागांव स्थित शीतला माता चौक के पास पेट्रोलिंग कर रही थीं। इसी दौरान वहां भीड़ देख टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

जांच में सामने आया कि 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ बाइक से जाते समय तीन युवकों ने विवाद कर मारपीट की थी। पिंक पेट्रोल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए।

इसके बाद टीम ने पीड़ित और आरोपी को थाना पुरानी बस्ती पहुंचाया, जहां बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पिंक पेट्रोल यूनिट की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण आरोपी तुरंत पकड़ में आए और घायल नाबालिग को समय पर इलाज मिल सका।

इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। उनका कहना है कि इस तरह की सक्रिय पुलिसिंग से शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है और लोगों का विश्वास बढ़ता है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version