तपती गर्मी और उमस भरे मौसम में पसीना आना तो आम बात है, लेकिन जब यही पसीना अंडरआर्म्स की दुर्गंध में बदल जाए, तो यह न केवल आपके आत्मविश्वास को कम करता है बल्कि सामाजिक शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। क्या आपने कभी महसूस किया है कि महंगे से महंगे डियोड्रेंट और परफ्यूम भी कुछ ही घंटों में अपना असर खो देते हैं? दरअसल, पसीने की अपनी कोई गंध नहीं होती, असली वजह तो आपकी त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया और बंद रोमछिद्र हैं।
अगर आप भी पसीने की बदबू कैसे दूर करें, जैसे सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। अच्छी खबर यह है कि आपको अब और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। आपके किचन में मौजूद नींबू, बेकिंग सोडा और एप्पल साइडर विनेगर जैसे साधारण तत्व इस समस्या का जड़ से सफाया कर सकते हैं।
इस लेख में गर्मियों के ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताया जा रहा है जो आपको दिनभर फ्रेश और कॉन्फिडेंट बनाए रखेंगे। चलिए जानते हैं इसको बनाने का तरीका.
- मुल्तानी मिट्टी
- अरारोट
- सौंफ पाउडर
- रोज पाउडर
- आपको इस सभी चीजों को एक साथ मिक्स कर लेना है और एक पाउडर बनाकर तैयार कर लेना है. अब इस पाउडर को अंडर ऑर्म्स पर डैप कर के लगा लीजिए. ये पाउडर सना सिर्फ पसीने की बदबू को कम करने में मदद करेगा. बल्कि पसीने को अच्छे से अब्जॉर्ब भी करेगा. आपको इसका इस्तेमाल करने के बाद कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आएगा.
रोजाना 2 बार नहाएं
गर्मियों में दो बार स्नान कर सकते हैं। सुबह तो स्नान करें ही, साथ ही शाम को नहाएं ताकि दिन भर का पसीना, गंदगी और बदबू दूर हो सकते। नहाने के लिए एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें। इससे बैक्टीरिया कम होंगे और बदबू नहीं आएगी
नींबू का इस्तेमाल
अधिकतर लोगों के अंडरआर्म्स से पसीने की बदबू आती है। इससे छुटकारा पाने के लिए नींबू को अंडरआर्म्स पर रगड़ें। फिर 5 मिनट बाद धो लें। नींबू नेचुरल डियोड्रेंट की तरह काम करता है।
बेकिंग सोडा
अपने अंडरआर्मस में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लगा सकते हैं। ये पसीने की नमी को सोखता है और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म करता है। ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा को चेहरे पर न लगाएं।
फिटकरी का उपयोग
नहाने के बाद फिटकरी के पानी को घोलकर लगा लें। ऐसा करने से बैक्टीरिया खत्म होते है और शरीर से बदबू नहीं आती है। ये पुराने समय का नुस्खा है।
ढीले और कॉटन कपड़े पहनें
अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर से बदबू न आए तो गर्मियों में काॅटन फैब्रिक के ढीले कपड़े पहनें। ये पसीना सोखने में मदद करते हैं। जबकि टाइट कपड़े पसीना बढ़ाते हैं।
ज्यादा पानी पिएं
शरीर को हाइड्रेट रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इससे टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकलते हैं और अंदर से भी फ्रेशनेस बनी रहती है।
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

