हरियाणा – गुरुग्राम से एक अलग तरह की चोरी की घटना सामने आई है. इसमें चोरों ने वाहन तो नहीं चोरी की लेकिन एक महिंद्रा एसयूवी के चारों टायर खोलकर ले भागे. गुरुग्राम दिल्ली से सटे हरियाणा में आता है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र NCR का एक प्रमुख रिहायशी इलाका है. गुरुग्राम में एक शॉपिंग मॉल के पास इस तरह की चोरी की घटना की बड़ी चर्चा हो रही है और गुरुग्राम में सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

चोरी की यह चौंकाने वाली घटना गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित एस्प्लेनैड मॉल के बाहर हुई. मिली जानकारी के अनुसार एक युवक महिंद्रा एसयूवी लेकर शॉपिंग के लिए मॉल गया था. उसने अपनी गाड़ी पार्क की और फिर खरीदारी के लिए मॉल के अंदर चला गया.

कार मालिक जब शॉपिंग कर वापस लौटा तो गाड़ी का हाल देख उसे सांप सूंघ गया. उसकी गाड़ी ईंटों पर टिकी हुई थी और उसके चारों टायर गायब थे. वह जब शॉपिंग करने गया था तो इसी बीच चोरों ने उसकी गाड़ी के चारों पहिए चुरा लिए और पहियों की जगह ईंटें लगा दीं.

घबराए हुए वाहन मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद पूछताछ की गई और जांच शुरू की गई. पुलिस के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए इलाके में जांच तेज कर दी गई है.

क्रेन की मदद से गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इस घटना में एक अहम बात यह भी सामने आई कि वाहन को जिस जगह पार्क किया गया था वह अनधिकृत पार्किंग थी. थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वाहन पार्क करते समय सतर्क रहें, मजबूत लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें.उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version