नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका (Iran-US War) के बीच जारी युद्ध पर एक बड़ा अपडेट आया है और इसके साथ ही शेयर बाजार में तेजी लौटी है। रॉयटर्स की खबर के अनुसार, इस मामले से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि ईरान और अमेरिका दुश्मनी खत्म करने और तुरंत युद्धविराम की योजना पर काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, योजना पर सोमवार को सहमति बन जाएगी। इसके तहत दो चरणों वाला समझौता प्रस्तावित है, पहले युद्धविराम और फिर अंतिम समझौता और फिर युद्धविराम से होर्मुज जलडमरूमध्य तुरंत खुल सकता है।

इसके साथ ही परमाणु प्रतिबंधों में कटौती के साथ अंतिम समझौता 15-20 दिनों में हो जाएगा। इस एग्रीमेंट के लिए ‘इस्लामाबाद एकॉर्ड’ प्रस्तावित है। युद्ध को लेकर हुए इस घटनाक्रम के साथ ही शेयर बाजार में तेजी लौटी है और निफ्टी व सेंसेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 172 प्वाइंट की तेजी दिखा चुका है जबकि सेंसेक्स 441 अंकों की बढ़त देखी जा रही है।

Nifty के 50 में से 41 शेयरों में तेजी

बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 25900 के पार चल गया है और निफ्टी50 के 41 शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। सबसे ज्यादा तेजी टाटा ग्रुप के दो शेयरों ट्रेंट और टाइटन में देखने को मिल रही है, जो निफ्टी50 के टॉप गेनर बने हुए हैं। इसके अलावा, एसबीआई लाइफ, अदाणी एंटरप्राइजेज और श्रीराम फाइनेंस भी टॉप 5 गेनर स्टॉक में शामिल हैं।

AP की रिपोर्ट में भी बड़ा दावा

वहीं, एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट के पूर्व अधिकारियों ने बताया कि ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका को एक मसौदा प्रस्ताव प्राप्त हुआ है जिसमें युद्ध को समाप्त करने का रास्ता खोजने के लिए 45 दिनों के युद्धविराम और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का आह्वान किया गया है। दोनों अधिकारियों ने बताया कि यह प्रस्ताव मिस्र, पाकिस्तान और तुर्की के मध्यस्थों की ओर से आया है जो लड़ाई रोकने के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि 45 दिनों की यह अवधि देशों के बीच व्यापक बातचीत के लिए पर्याप्त समय प्रदान करेगी ताकि स्थायी युद्धविराम तक पहुंचा जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिकी मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ दोनों को भेजे गए प्रस्ताव पर ईरान और अमेरिका ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version