रायपुर। गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर शुक्रवार 18 दिसंबर को दोपहर 2 बजे कुर्मी छात्रावास शंकर नगर दुर्ग में गुरु घासीदास जी की शिक्षा पर गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। छग भातृसंघ के सचिव महेन्द्र देवांगन ने बताया कि गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डोमनलाल कोशेवाड़ा, अध्यक्षता तेज बहादुर बंछोर, विशिष्ट अतिथि रमेश यदु, अध्यक्ष, छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ, विशेष अतिथि के रूप में अजय चौहान, संरक्षक गन्धर्व समाज रहेंगे। विशेष वक्ता के रूप में रमाशंकर अजगले, व्यासनारायण कुर्रे मौजूद रहेंगे। इस महती कार्यक्रम में छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के अलावा छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ के कोषाध्यक्ष रमेश पटेल लोधी, उपाध्यक्ष विनोद सेन, भोलाराम मरकाम, थानसिंह मटियारा, श्रवण ताम्रकार, राजेंद्र हरमुख भी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
