Gujarat Food Poisoning News: गुजरात के अहमदाबाद में मेमनगर इलाके स्थित एसपी गर्ल्स हॉस्टल में 57 छात्राओं को फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखने से हड़कंप मच गया. यह हॉस्टल ट्रस्ट संचालित है और यहां लगभग 900 छात्राएं रहती हैं. छात्राओं ने दस्त, उल्टी और बुखार जैसी शिकायतें की, जिसके बाद उन्हें पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. 

स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्रभावित छात्राओं का उपचार सुनिश्चित किया. इनमें से 18 छात्राएं अभी भी अस्पताल में इलाज के अधीन हैं, जबकि बाकी छात्राओं की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. स्वास्थ्य अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्राओं ने हाल ही में बाहर पानीपुरी और दाबेली जैसी चीजें खाई थीं. इसके साथ ही हॉस्टल में पिछले 2-3 दिनों के दौरान खिचड़ी और सेव खमनी जैसी व्यंजन खाए गए थे. इस कारण संभावित फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.

फूड विभाग ने हॉस्टल की रसोई में सैंपल लिए 

अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के फूड विभाग ने हॉस्टल की रसोई में सैंपल लिए और पके हुए भोजन और उपयोग किए गए कच्चे माल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा. जांच में अगर किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो हॉस्टल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया

मेमनगर स्थित सौराष्ट्र केलवानी मंडल की छात्राओं ने शुक्रवार से पेट दर्द और अस्वस्थता की शिकायत शुरू की थी. दो दिनों तक उन्होंने खुद दवा लेकर राहत पाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया. इस घटना ने हॉस्टल प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version