उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दहेज ना देने के कारण बारात नहीं आई. इसके बाद बारात ना आने से दुल्हन घर से कहीं चली गई. इसके बाद पूरी घटना से आहत बेटी के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दरअसल, यह पूरा मामला फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव का है. यहां के 45 वर्षीय राम सुफल निषाद की पुत्री माला की शादी हमीरपुर जिले में तय हुई थी और 6 दिसंबर को बारात आनी थी. दहेज की मांग नहीं पूरी होने के कारण बाराती लड़की के घर बारात लेकर नहीं आए. पीडि़त पिता ने इस घटना की लिखित शिकायत एसपी के समक्ष पेश होकर की थी, जिसके बाद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी ही थी कि इस मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आ गया. गुरुवार की शाम को जिसकी बारात आनी थी, वह अचानक घर से संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई. देर रात तक जब राम सुफल की पुत्री अपने घर वापस नहीं आई तो पिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में भी मृतक की बड़ी बेटी प्रीति देवी का आरोप है कि मनोहर थाना हमीरपुर निवासी छैदू के साथ शादी तय हुई थी. लेकिन वे बारात लेकर नहीं आए. जिसके बाद से पिता दुखी रहते थे. बीती शाम घर से जंगल गई पुत्री अचानक गायब हो गई और देर रात तक जब पुत्री अपने घर वापस नहीं आई तो पिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस पूरे मामले में एसपी सतपाल अंतिल ने बताया की बिंदकी के नया पुरवा गांव से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने सुसाइड किया है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि राम सुफल नामक व्यक्ति ने सुसाइड किया है, इनके परिवार में सात बेटियां है और तीन बेटे हैं. उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है.
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
