रायपुर। गुरु घासीदास बाबा की जयंती उत्सव मनाया गया। प्रयास कोविड सेंटर गुढिय़ारी में भर्ती मरीजों के द्वारा महान संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती श्रद्धा और उत्सव के साथ मनाई गई। मरीजों के द्वारा बाबा पूजा अर्चना आरती की गई। बाबा के बताए मार्ग में चलने का प्रण लिया गया।
मरीजों ने अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था उचित देखभाल के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री का आभार धन्यवाद किया एवं जयंती मनाने व्यवस्था के लिए सेंटर प्रभारी अधिकारी डॉ नरेश साहू को धन्यवाद दिया।
मरीजों के द्वारा पूर्व में सेंटर में महात्मा गांधी, अब्दुल कलाम, जवाहरलाल नेहरू, अंबेडकर जयंती मनाई जा चुकी है। सेंटर में उपस्थित टीम डॉ. नरेश साहू प्रभारी अधिकारी नर्सिंग आफिसर श्रीमती कल्पना साहू, प्रदीप नायक, प्रदीप पटेल, रूपनारायण, छबीलाल, देवेंद्र, ममता वर्मा फार्मासिस्ट अंतरा वर्मा, पूजा रानी शर्मा आदि उपस्थित थे।
