पटना : बिहार के पटना में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने पारिवारिक रंजिश के चलते अपने छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर दिया।

भाभी को मारी तीन गोलियां

जानकारी के अनुसार, वारदात पटना के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र की है। मृतका की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है। आरोपी श्लोक यादव और उसकी भाभी मीरा देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि श्लोक ने अपना आपा खो दिया और अवैध हथियार निकालकर मीरा देवी पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने बेहद करीब से तीन गोलियां चलाईं, जिससे मीरा देवी जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पति ने कमरे में बंद होकर बचाई जान

घटना के समय मृतका के पति भी घर में ही मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनकर वे बुरी तरह घबरा गए और जान बचाने के लिए तुरंत खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि श्लोक उस वक्त खून सवार था और वह किसी की भी जान ले सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी श्लोक यादव पहले भी अपने भाई पर गोली चलाने के मामले में आरोपी रह चुका है। 

पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। बाढ़ थाना पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला जमीनी या पारिवारिक विवाद का लग रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version