Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पिथौरागढ़, बागेश्वर सहित सभी जिलों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने और पहाड़ी इलाकों की ऊंचाई वाली जगहों पर कुछ स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

कैसा रहेगा मौसम (weather forecast) 
सोमवार को शहर में सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की गई, जबकि दिन में धूप खिली रही। देहरादून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मुक्तेश्वर में तापमान में गिरावट देखी गई, जहां अधिकतम 14.1 और न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

किसानों के लिए चेतावनी जारी (rain in Uttarakhand) 
इन दिनों खेतों में गेहूं की कटाई चल रही है। ऐसे में अगर बारिश या ओलावृष्टि होती है, तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा साग-सब्जियों पर भी ओलों का असर पड़ने की आशंका है। इसलिए विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।   

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version