Bihar News : बिहार के कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उसके साथ खाना खाने वाले दो अन्य लोगों की हालत बिगड़ने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, भभुआ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान विशाल कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल कुमार तिवारी सोमवार रात करीब 9 बजे शहर के जायका रेस्टोरेंट से पनीर और मंचूरियन लेकर घर आए थे। विशाल ने अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ मिलकर खाना खाया। खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद ही तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें तेज उल्टियां होने लगीं।

परिजनों ने बताया कि विशाल की हालत बिगड़ने पर उसे सुबह 4 बजे भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रशासन ने जायका रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी खाने के सैंपल की जांच कर रही है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version