एक शख्स का 4 बीवियों से मन नहीं भरा तो वह पांचवी की तलाश कर उससे चक्कर चला रहा था, लेकिन पोल खुलने के बाद उसका ऐसा हाल हुआ कि वह जिदंगी भर याद रखेगा। यह मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पिछोर का है जहां एक प्रेमी ने पहले तो प्रेमिका से शादी का झांसा देकर उससे लाखों ऐंठ लिए और इतना ही नहीं उसका दैहिक शोषण भी किया। जब प्रेमिका शादी करने के लिए जिद्द करने लगी तो प्रेमिका के सामने चौंकाने वाला सच सामने आया। हुआ यूं कि प्रेमी पहले से ही शादीशुदा निकला और उसने एक नहीं बल्कि 4 शादियां कर रखी थीं। यह खुलासा जब प्रेमिका के सामने हुआ तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने पुलिस में शिकायत की। पीडि़ता अब पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने का आरोप लगा रही है। जिसकी जानकारी खुद पीडि़ता ने मीडिया को दी। पीडि़ता अपनी दोस्त के घर में किराए से रहती है। पीडि़ता का कहना है कि जूझाई,करेरा का रहने वाला आकाश शर्मा, जो उसके घर में आता रहता था। उसने घर में कई बार मेरे साथ संबंध बनाए। इसके बाद शादी को लेकर जब मैंने अपने घर वालों को पूरी बात बताई तो परिवार के सभी लोग राजी हो गए। मेरे घर वाले शादी की बात करने भी आए, लेकिन लड़के के घर वाले तैयार नहीं हुए। लेकिन बाद में पता चला कि उसकी तो 2-3 शादियां हो चुकी हैं। इसके बाद उसने एसपी को आवेदन देकर अपने ही प्रेमी के खिलाफ पिछोर थाने में केस दर्ज कराया है।
