हैदराबाद: असम पुलिस के कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे 48 घंटे हो चुके हैं, मगर यह अभी क्लियर नहीं है कि वह अभी कहां हैं? बुधवार को कांग्रेस नेता ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही हैं और वह धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने अपनी लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी। हालांकि हैदराबाद स्थित तेलंगाना हाई कोर्ट में उनकी ओर से अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की गई।

पत्नी के घर पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था अभी भी चौकस

हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित पवन खेड़ा की पत्नी के घर पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था अभी भी चौकस है। 7 अप्रैल को असम पुलिस की टीम पूछताछ के लिए नई दिल्ली में उनके निजामुद्दीन ईस्ट स्थित घर गई थी, मगर वह नहीं मिले थे। इसके बाद ही असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया था कि पवन खेड़ा हैदराबाद में हैं।

असम पुलिस ने दर्ज किया है केस

बता दें कि असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। इसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार को निशाना बनाने वाली टिप्पणियों से जुड़े जालसाजी, मानहानि और आपराधिक साजिश के कई आरोप शामिल हैं। गुवाहाटी में क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में 6 अप्रैल को दर्ज की गई एफआईआर मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा की शिकायत के आधार पर फाइल की गई थी। शिकायत में खेड़ा पर 5 अप्रैल को हुई दो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झूठे और मनगढ़ंत दावे करने का आरोप लगाया गया है।

खेड़ा ने हाईकोर्ट का रुख किया

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम सरकार द्वारा उनके खिलाफ दर्ज किए गए मामले में अग्रिम जमानत का अनुरोध करते हुए बुधवार को तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख खेड़ा ने अपना आवासीय पता हैदराबाद में बताया है। उन्होंने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाए। खेड़ा की पत्नी तेलंगाना की हैं और हैदराबाद में उनका खुद का घर भी है। तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता में है। यह याचिका सात अप्रैल को दायर की गई थी। नौ अप्रैल यानि आज उस पर सुनवाई होगी। खेड़ा ने याचिका में गुवाहाटी अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त थाने और तेलंगाना सरकार को प्रतिवादी बनाया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version