उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना साझा की थी. सीएम ने ट्वीट किया, ‘आज मैंने कोरोना टेस्ट कराया था. रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है. कोई लक्षण भी नहीं हैं. डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा. मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर जांच करवाएं. बताया जा रहा है कि बाद में उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई. मुख्यमंत्री परिवार समेत सीएम आवास में आइसोलेट हो गए हैं. डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में वह आइसोलेशन में रहेंगे.
