नई दिल्ली: दिल्ली को ग्लोबल सिटी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्ली के फ्लाईओवर सिर्फ ट्रैफिक का जरिया नहीं, बल्कि शहर की खूबसूरती का केंद्र बनेंगे। दिल्ली सरकार ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत एक नई पहल शुरू की है, जिसमें निजी कंपनियां फ्लाईओवर के नीचे की खाली और अक्सर उपेक्षित रहने वाली जगहों को शानदार पब्लिक स्पेस में बदलेंगी।

इन 6 फ्लाईओवरों की बदलेगी किस्मत
सरकार ने पहले चरण में दिल्ली के 6 प्रमुख फ्लाईओवरों को सौंदर्यीकरण के लिए चुना है:

  1. लोधी फ्लाईओवर
  2. ओबेरॉय फ्लाईओवर
  3. हनुमान सेतु
  4. मयूर विहार फेस-1 फ्लाईओवर
  5. अप्सरा फ्लाईओवर
  6. नेताजी सुभाष प्लेस फ्लाईओवर

कैसा होगा नया नजारा?
फ्लाईओवर के नीचे अब गंदगी और अतिक्रमण की जगह आपको निम्नलिखित सुविधाएं देखने को मिलेंगी:

कला और संस्कृति: दीवारों पर सुंदर चित्र (Murals) बनाए जाएंगे। विशेष रूप से हनुमान सेतु पर रामायण के दृश्यों की झलक देखने को मिलेगी।
ग्रीन दिल्ली: चारों तरफ हरियाली और आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे।
पब्लिक सुविधाएं: लोगों के बैठने के लिए बेंच, टहलने के लिए पाथ-वे और युवाओं के लिए खास ‘सेल्फी पॉइंट्स’ बनाए जाएंगे।
रखरखाव: सफाई की पुख्ता व्यवस्था होगी ताकि ये जगहें दोबारा खराब न हों।

दिग्गज कंपनियां आईं साथ
इस मिशन को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत नामी कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। डालमिया ग्रुप, गोदरेज इंडस्ट्रीज और EaseMyTrip फाउंडेशन ने इन फ्लाईओवरों को ‘गोद’ लिया है। ये कंपनियां ही इनके सजावट और रखरखाव का खर्च उठाएंगी। बदले में, उन्हें वहां सीमित संख्या में विज्ञापन लगाने की अनुमति दी जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version