रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार सिरमौर की धर्मपत्नी श्रीमती रमादेवी सिरमौर आज दोपहर 12 निधन हो गया। वे संयुक्त आयुक्त परिवहन विभाग पदस्थ वेदव्रत सिरमौर एवं उप संचालक पशुपालन डॉक्टर संजीव सिरमौर की मां थीं। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम बोइरझीटी (तिल्दा) में किया जायेगा। श्रीमती रमादेवी सिरमौर के निधन पर छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल संपादक चंद्रभूषण वर्मा, पत्रकार मुकेश टिकरिहा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
