मध्य प्रदेश के देवास जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार कार अत्यधिक रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल व्यक्ति को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया. सभी मृतक और घायल देवास जिले के ग्राम गुनाई के निवासी बताए जा रहे हैं, जिससे गांव में शोक का माहौल है. यह हादसा देवास-भोपाल हाईवे पर नेवरी फाटा के पास शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे वाली जगह से कुछ दूर पहले लगे सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी तेज गाति से आती दिखाई दे रही है. अभी हादसे की सही वजह पता नहीं चल पाई है, जांच के लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है जो सही वजह का पता लगा सके. फिल्हाल मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके. डॉ. राहुल गहलोत ने कहा, “चार लोगों का एक्सीडेंट हुआ, जिनमें से तीन की मौत हो गई. एक व्यक्ति को गंभीर हालत में यहाँ लाया गया, जिसके बाद उसका इलाज किया गया और उसे यहाँ भर्ती कर लिया गया.”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version