हैदराबाद। आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अब तक अजेय रही है और लगातार चार मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, खासकर उनकी गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। हैदराबाद की पिच पूरी तरह से पाटा है और बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित होगी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां फायदेमंद हो सकता है।

अगर हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करती है, तो उन्हें अपनी कमजोर गेंदबाजी को देखते हुए 250 से ज्यादा रन बनाने का लक्ष्य रखना होगा। इसके अलावा, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों में हैदराबाद का पलड़ा भारी है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना अधिक जताई गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version