Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च कर दिया है, जो कई यूनिक फीचर्स के साथ आता है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बैक साइड पर दिया गया Active Matrix Display है. इसके अलावा इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग के लिए डेडिकेटेड बटन, वायरलेस चार्जिंग और Snapdragon चिपसेट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. खास बात यह भी है कि यह Infinix का पहला फोन है, जिसमें Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है.

कीमत और उपलब्धता

Infinix Note 60 Pro दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है. इसकी कीमत-

8GB RAM + 128GB- ₹31999

8GB RAM + 256GB- ₹34,999

यह स्मार्टफोन Deep Ocean Blue, Mocha Brown और Solar Orange कलर ऑप्शन्स में अवेलेबल है. मॉडल की सेल 20 अप्रैल से शुरू होगी और ऑफिशियल साइट के अलावा इसे ग्राहक फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकेंगे.

स्पेशल ऑफर

कंपनी इस फोन के साथ ₹3,999 का MagPower स्पीकर फ्री दे रही है, जो चार्जर और स्टैंड की तरह भी काम करता है. इसके अलावा Call of Duty: Mobile एडिशन भी उपलब्ध है, जिसमें खास थीम और पैकेजिंग मिलती है.

इतना ही नहीं, इस मॉडल पर कंपनी लॉन्च ऑफर भी दे रही है. इस ऑफर के तहत ग्राहक SBI, ICICI, YES, Bank of Baroda और IDFC बैंक कार्ड पर 3000 तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी 12 महीने तक No-Cost EMI ऑप्शन भी दे रही है.

क्या है खासियत?

Infinix Note 60 Pro का सबसे खास फीचर इसका Active Matrix Display है, जो बैक कैमरा मॉड्यूल पर दिया गया है. इसमें 288 LED पिक्सल्स हैं, जो नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस और एनिमेशन दिखाते हैं. यूजर्स इसमें कस्टमाइजेशन भी कर सकते हैं और मिनी गेम्स भी खेल सकते हैं.

इसके अलावा इसमें एक डेडिकेटेड बटन भी दिया गया है, जिससे हार्ट रेट और SpO2 मापा जा सकता है. यह डेटा My Health ऐप में देखा जा सकता है.

मॉडल के फीचर्स

डिस्प्ले: फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले में Gorilla Glass 7i भी दिया गया है. इसके अलावा फोन IP64 रेटिंग, एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम और JBL ट्यून किए गए ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है, जबकि फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है.

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले Note 50 सीरीज के मुकाबले करीब 78% ज्यादा फास्ट है. इसमें 8GB वर्चुअल RAM और 3D IceCore VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे हैवी यूज के दौरान फोन ओवरहीट नहीं होगा.

यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर काम करेगा, जो नए फीचर्स और स्मूद एक्सपीरियंस ऑफर करेगा.

बैटरी और चार्जिंग: इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version