उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पूर्व प्रधान और अधिवक्ता हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हो गया है. पुलिस की तड़के सुबह 4 बजे कटरा क्षेत्र के सोनवर्षा में बदमाश इंद्रासन बिंद से मुठभेड़ हो गई थी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश के दोनों पैरों में गोली मारी. इससे वह लहूलुहान हो गया है और उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है.

हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने वारदात के दिन ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था. दोनों बदमाश दिनदहाड़े अधिवक्त को गोली मारकर हत्या करने के बाद भाग गए थे.

दरअसल, जिले के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के सदभावना नगर गांव में 11 अप्रैल (शनिवार) को राजेंद्र सोनकर और इंद्रासन बिंद ने पूर्व प्रधान , प्रधानपति व अधिवक्ता राजीव सिंह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. दोनों बदमाश बाइक से आए थे और सोनकर ने देसी कट्टा सटाकर राजीव सिंह को गोली मारी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. उस दौरान वह सुबह टहलने के लिए निकले थे. हत्या करने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए थे.

घटना सीसीटीवी में हुई थी कैद

हत्या की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी.  वायरल सीसीटीवी में दो बाइक सवार बदमाश दिख रहे हैं. राजीव सिंह को राजेंद्र बाइक से उतरकर उनके पास आता है और सीने के पास से कट्टा से गोली चला देता है. गोली मारने के बाद बदमाश बाइक की ओर भाग गया, लेकिन उस दौरान काफी देर तक उनकी बाइक स्टार्ट नहीं पाई, जो साफ-साफ वीडियो में भी दिख रहा है.

बता दें कि हत्याकांड के बाद अधिवक्ताओं की जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, कमिश्नर, आईजी और पुलिस अधीक्षक के साथ नोकझोंक हुई थी. उन्होंने आरोपियों का एनकाउंटर की मांग की थी.

एनकाउंटर और बुलडोजर चलाने की थी मांग

उद्योग व्यापार मंडल जिला के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि एक अपराधी ने पिछले सात महीने पहले भी अधिवक्ता राजीव सिंह के ऊपर गोली चलाई थी, जिसमें कटरा कोतवाली में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है. इसके बाद शनिवार सुबह राजीव सिंह की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्होंने सरकार से हत्यारोपियों के एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version