अनंतनाग ( मीर आफताब ) : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोमवार को जिले के कामद इलाके में दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इन शवों के बाद पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के कामद इलाके में दो अज्ञात शव बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के कामद इलाके में स्थानीय लोगों ने 2 अज्ञात शव देखे। उन्होंने कहा कि शवों को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि FSL की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और जांच के लिए नमूने जमा कर रही हैं, जबकि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

