देशभर में शादियों का मौसम चल रहा है। किसी के रिश्तेदार की तो किसी के दोस्त की शादी हो रही है और इसमें शरीक होने के लिए आपको आमंत्रण कार्ड मिले होंगे। इसी क्रम में महाराष्ट्र में एक शादी का बड़ा ही अनोखा कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है  जिसके पहले पेज पर तो गणेशजी की फोटो छपी है। इसके बाद के पेज में शादी की तारीख और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके बाद के पेज को देखकर पहले तो लोग हैरान हुए फिर अपनी हंसी नहीं रोक पाए।  इन्हीं पेज के नीचे शराब की बोतल के साथ चखना निकला। इसके साथ मिनरल वाटर की बोतल भी रखी हुई थी। यह वाकया महाराष्ट्र के चंद्रपुर का बताया जा रहा है। दरअसल ये मामला उस जिले का है जहां शराबबंदी लागू है। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद शराबबंदी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग इस घटना पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कइयों का कहना है कि जिले में शराबबंदी के बावजूद इस तरह के कार्ड छपवाना ठीक नहीं है। कार्ड छपवाने वाले शख्स से जब इस मामले पर पूछा गया तो उन्होंने माना कि यह कार्ड उन्हीं के बेटे की शादी का है। उन्होंने कहा कि यह शादी चंद्रपुर के ही एक होटल में हुई है। हालांकि उन्होंने यह बताया कि शराबबंदी की वजह से यह कार्ड चंद्रपुर जिले में नहीं बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रपुर में शराब की बोतल वाले कार्ड नहीं बांटे गए हैं, बल्कि ऐसे कुछ कार्ड कुछ खास रिश्तेदारों को नागपुर और अलग जिलों में दिए हैं और चंद्रपुर में जो कार्ड बांटे गए हैं उसमें ड्रायफ्रूट दिए गए थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version