जॉन अब्राहम की फोर्स फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर सीरीज में गिनी जाती है. इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत पहली फिल्म ‘फोर्स’ से हुई थी, जो 30 सितंबर 2011 को रिलीज हुई थी. ये तमिल मूवी ‘काखा काखा’ की हिंदी रीमेक थी. पहली फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल नजर आए थे. फिल्म को इसके हाई-ऑक्टेन एक्शन और जॉन के इंटेंस अवतार के लिए काफी पसंद किया गया. ‘फोर्स’ में जॉन अब्राहम दमदार एक्शन करते दिखे थे. पहली फिल्म की सफलता के बाद इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म भी सुपरहिट रही थी.

दोनों फिल्मों के हिट होने के बाद दर्शकों को एक लंबे समय से जॉन अब्राहम की फोर्स का इंतजार था. अब आखिरकार एक्टर ने ऑडियंस का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म के तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. फिल्म की अनाउंसमेंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक हाई ऑक्टेन एक्शन मूवी होगी जिसे बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है.

जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे

जॉन अब्राहम फोर्स 3 का ऐलान करते हुए एक्स पर लिखते हैं, ‘जब अजेय टकराता है अडिग से, तब एक तूफान जन्म लेता है. फोर्स आ रही है! ‘फोर्स 3’ सिनेमाघरों में 19 मार्च 2027 को रिलीज हो रही है’. इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे, तान्या मानिकतला और सूर्य शर्मा भी अहम किरदार अदा करते दिखेंगे. फिल्म के अनाउंसमेंट ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है

पहली फिल्म में जहां जॉन अब्राहम और जेनेलिया की जोड़ी नजर आई थी. वहीं दूसरी फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल अदा किया था. फोर्स 2 साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस बार कहानी इंटरनेशनल स्पाई मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है और जॉन के साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं. फिल्म में पहले पार्ट से ज्यादा बड़े स्तर का एक्शन और ग्लोबल स्केल देखने को मिला. इसी को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फोर्स 3 एक्शन को और एक लेवल ऊपर ले जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version