Mint Lemon Honey Waterअनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान आजकल कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन गए हैं. ऊपर से बढ़ती गर्मी और भी सेहत के लिए दुश्मन बन चुकी है, लेकिन प्रकृति ने हमें कुछ सरल और शक्तिशाली चीजें दी हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के सेहत सुधार सकती हैं. आयुर्वेद ऐसे ही एक आसान हेल्दी ड्रिंक के सेवन की सलाह देता है.

गर्मी की जादुई ड्रिंक

हम यहां गर्म पानी में पुदीना, नींबू और शहद का मिश्रण बनाकर पीने की बात कर रहे हैं,

  • सुबह खाली पेट इसका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.
  • चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है.
  • ये ड्रिंक रोजाना की थकान दूर करती है.
  • मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और वजन नियंत्रण में भी मददगार करती है.

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने भी इस नेचुरल ड्रिंक को अपनी वेलनेस टिप्स में शामिल किया है. 

किन लोगों को पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए?

डायबिटीज या एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

इस हेल्दी ड्रिंक को पीने के फायदे

पाचन तंत्र मजबूत:

पुदीना पेट को शांत रखता है, ब्लोटिंग और गैस की समस्या कम करता है. नींबू और गर्म पानी कब्ज व अपच दूर करते हैं.

त्वचा में निखार:

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह ड्रिंक त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है.

इम्यूनिटी बढ़ाए:

नींबू इम्युनिटी बूस्ट करता है जबकि शहद एंटी-बैक्टीरियल गुण देता है. सर्दी-जुकाम और गले की खराश से बचाव में भी मदद करता है.

एनर्जी और शरीर की आंतरिक सफाई:

गर्म पानी शरीर से टॉक्सिन निकालता है और शहद तुरंत एनर्जी प्रदान करता है.

इस हेल्दी ड्रिंक को कैसे बनाएं?

  • इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ लें.
  • 7-10 ताजी पुदीने की पत्तियों को हल्का मसलकर डालें.
  • इसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाएं अच्छी तरह हिलाकर सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पीएं.

यह ड्रिंक आपकी सुबह को ताजगी से भर देगी और धीरे-धीरे पूरे दिनचर्या को स्वस्थ बनाने में मदद करेगी. नियमित सेवन से पेट हल्का रहेगा, चेहरा दमक उठेगा और शरीर को एनर्जी मिलेगी.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version