रायपुर: 132 वर्षों की गौरवशाली परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक ‘अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा’ ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है । महासभा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा के मार्गदर्शन में, युवा प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए युवा जिला अध्यक्षों की नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है । यह निर्णय समाज के प्रति युवाओं के समर्पण, उनकी सक्रियता और उत्कृष्ट सांगठनिक कौशल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है । महासभा को पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन की गरिमा को बनाए रखेंगे तथा समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।
किसे कहाँ की मिली जिम्मेदारी?
इस नई कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायपुर जिले की कमान धर्मेन्द्र चंद्राकर को दी गई है, जबकि धमतरी से विशाल चंद्राकर, महासमुंद से प्रांशु चंद्राकर, गरियाबंद से मुकेश चंद्राकर और बलौदाबाजार-भाटापारा से गगन वर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । दुर्ग से अभिषेक चंद्राकर, बालोद से खुर्मेंद्र (मोंटी) चंद्राकर, बेमेतरा से प्रज्ज्वल वर्मा और कबीरधाम (कवर्धा) से राम गोपाल वर्मा को जिम्मेदारी मिली है । बिलासपुर से योगेश कौशिक, रायगढ़ से तुरन कौशिक, कोरबा से सुधेश चंद्रा, जांजगीर-चांपा से छबि लाल काश्यप, सक्ति से शशांक कश्यप और सारंगढ़-बिलाईगढ़ से शिव शंकर चंद्रा को नेतृत्व सौंपा गया है | सरगुजा (अंबिकापुर) से भूपेंद्र पटेल (रिषभ), बलरामपुर से आकाश दीप पटेल, सूरजपुर से अंशुमन पटेल और कोरिया से नीरज पटेल को नियुक्त किया गया है । वहीं, बस्तर (जगदलपुर) क्षेत्र की जिम्मेदारी भूपेंद्र कुमार वर्मा को प्रदान की गई है । इन नियुक्तियों से पूरे प्रदेश के कुर्मी समाज में हर्ष व्याप्त है और संगठन के विस्तार में तेजी आने की संभावना है ।
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई
इन नियुक्तियों पर महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने युवा अध्यक्षों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप,प्रदेश सचिव स्वाति कौशिक , प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रेवती चंद्रा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश सचिव वतन चंद्राकर,बलौदाबजार जिलाध्यक्ष डोमन वर्मा, मुंगेली जिला अध्यक्ष विद्यानंद चंद्राकर,बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजीव रतन सिंह महासमुंद जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सदभावना वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष जताया है।

