रक्सौल : नेपाल सीमा पर स्थित बिहार के सीमावर्ती शहर रक्सौल में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट नगर परिषद कार्यालय के ठीक पीछे एक रिहायशी मकान में चल रहा था। वहीं इस रैकेट के खुलासे ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोइरियाटोला वार्ड संख्या 23 के एक मकान में लंबे समय से गलत गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया। वहीं पुलिस ने जब छापा मारा तो अंदर का नजारा देख पुलिस अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। साथ ही आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने भी सतर्कता बरतते हुए सभी को खदेड़कर पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियां, दो पुरुष और एक नाबालिग लड़की को पकड़ा।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छानबीन में जुट गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version