नवा रायपुर अटल नगर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने वर्ष 2026 के लिए नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर के सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं हेतु स्थानीय अवकाश (Local Holidays) की घोषणा कर दी है । शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस साल तीन प्रमुख पर्वों पर स्थानीय छुट्टी रहेगी ।

इन तारीखों पर रहेगा अवकाश:

शासन ने सामान्य पुस्तक परिपत्र के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए निम्नलिखित तिथियों को अवकाश घोषित किया है:

  1. नुआखाई: 15 सितम्बर, 2026 (बुधवार)
  2. महाअष्टमी: 19 अक्टूबर, 2026 (सोमवार)
  3. गोवर्धन पूजा: 09 नवम्बर, 2026 (सोमवार)

बैंक और कोषालयों पर लागू नहीं होगा नियम

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि घोषित किए गए ये स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय (Treasury) और उप-कोषालयों के लिए लागू नहीं होंगे । इन संस्थानों में कामकाज सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version