Vivo ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नया Vivo Y05 लॉन्च कर दिया है. इससे पहले यह फोन मलेशिया और सऊदी अरब जैसे कुछ चुनिंदा मार्केट में लॉन्च किया जा चूका है. अब कंपनी ने इसे भारत में अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए पेश किया है और यह ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है. वीवो के इस नये मॉडल में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. ऐसे में अगर आप घर के लिए बजट में एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Vivo Y05 की कीमत

Vivo Y05 की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, जिसमें आपको 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा.

कंपनी ने इसका एक और वेरिएंट भी पेश किया है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है. हालांकि इसकी कीमत अभी सामने नहीं आई है.

यह स्मार्टफोन Midnight Blue और Champagne Gold जैसे दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध है.

Vivo Y05: डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है. इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 PPI पिक्सल डेंसिटी और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. साथ ही, इसमें हाई-ब्राइटनेस आई-केयर मोड भी दिया गया है, जिससे धूप में स्क्रीन देखना आसान हो जाता है.

फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 पर काम करता है. इसमें Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 12nm प्रोसेस पर बेस्ड है और 1.8GHz तक की स्पीड पर चलता है. इसके अलावा, इसमें एक्सटेंडेड RAM टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे 4GB RAM को वर्चुअल तरीके से 8GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए, Vivo Y05 में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो f/2.0 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ आता है. वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. कैमरा हार्डवेयर भले ही बेसिक हो, लेकिन इसमें Night, Portrait, Live Photo, Time-lapse और Documents जैसे कई मोड्स दिए गए हैं.

बैटरी और चार्जिंग

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 29 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है. इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे आप दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं.

अन्य फीचर्स

Vivo Y05 को मजबूत बनाने के लिए इसमें मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे यह गिरने या हल्के झटकों को सह सकता है. इसके अलावा, इसमें IP65 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और OTG सपोर्ट दिया गया है. साथ ही, इसमें FM रेडियो और इंफ्रारेड सेंसर जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स भी शामिल हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version