Solapur Crime News: महाराष्ट्र के सोलापूर शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात पेश आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. यह घटना सोलापूर शहर के लोकमान्य नगर इलाके में घटी है, जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. आरोपी की पहचान फैजान जावेद शेख के रूप में हुई है, जबकि पीड़िता की पहचान नर्गिस फैजान शेख के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, नर्गिस और फैजान दोनों की शादी साल 2024 में हुई थी, लेकिन शादी के सिर्फ 2-3 महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव शुरू हो गया.  धीरे धीरे ये तनाव विवाद में बदल गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों अलग-अलग रहने लगे थे. तलाक को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे.

बात करने के बहाने कमरे में ले जाकर वारदात

मिली जानकारी के अनुसार,15 तारीख यानी बुधवार रात करीब 10 बजे के आसपास आरोपी फैजान नर्गिस के घर पहुंचा. उसने पत्नी और सास को भरोसे में लेकर कहा कि मुझे नर्गिस से बात करनी है और उसे एक कमरे में ले गया.

इसके बाद उसने अपने साथ लाए पेट्रोल को नर्गिस के शरीर पर डाल दिया और लाइटर से आग लगा दी. आग लगते ही जलती हुई अवस्था में ही नर्गिस चीखती हुई बाहर भागी. शोर सुनकर और घर में आग लगी देखकर पपड़ोसी और परिवार वाले मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर नर्गिस को बचाने की कोशिश की. 

शादी के कुछ महीनों बाद ही बढ़ने लगे थे विवाद

बताया जा रहा है कि शादी के शुरुआती 2-3 महीने दोनों की जिंदगी काफी खुशहाल थी, लेकिन उसके बाद दोनों की बीच तनाव बढ़ने लगा. तलाक को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होता रहता था.

घटना वाले रात भी दोनों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

परिवार वालों ने गंभीर रूप से झुलसी नर्गिस को तुरंत सोलापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पीड़िता की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version