Double Murder Case: साउथ दिल्ली के CR पार्क इलाके में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना सामने आई है। पैसे के लेन-देन और पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति और उसके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार (17 अप्रैल) शाम करीब 9:30 बजे मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से सूचना मिली कि CR पार्क स्थित एक अपार्टमेंट से तीन घायलों को लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

अस्पताल में दो की मौत

डॉक्टरों ने जांच के बाद 62 वर्षीय राकेश सूद और उनके 27 वर्षीय बेटे करण सूद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके रिश्तेदार राहुल गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पिता-पुत्र अपने घर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिले थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुरानी दुश्मनी बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह हमला पुरानी दुश्मनी और पैसों से जुड़े विवाद के कारण किया गया। आरोपी की पहचान असद के रूप में हुई है, जो उसी सोसायटी में रहता है।

आरोपी हिरासत में

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ CR पार्क थाने में हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस वारदात के बाद CR पार्क इलाके में भय और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और मृतकों के परिवार ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version