नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड की मार पडऩा शुरू हो गई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, उसके मुताबिक, लोगों को और कड़ाके वाली ठंड के लिए तैयार रहना चाहिए। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में गलाने वाली ठंड पडऩे वाली है। खासतौर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में न्यूनतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखी जाएगी। इसके अलावा विभाग ने दिसंबर के आखिरी हफ्ते में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है, इसके पीछे की वजह पश्चिमी विक्षोभको माना जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 दिसंबर के बाद 23, 24 और 25 दिसंबर के आसपास दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो विभाग ने बताया है कि यूपी में फिलहाल कोहरा और शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 26 दिसंबर के आसपास पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल एवं उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। वहीं इन राज्यों में भारी बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि 29 दिसंबर के आसपास कड़ाके वाली ठंड पड़ेगी। कहा ये भी जा रहा है कि ठंड मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि बहुत ज्यादा ठंड होने की वजह से फ्लू, जुकाम और नकसीर जैसी बीमारियां बढऩे की संभावना हैं। जो आमतौर पर ठंड के लंबे समय तक संपर्क में रहने के चलते होती हैं या बढ़ जाती हैं। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि कंपकंपी को नजरअंदाज ना करें। यह पहला संकेत होता है कि शरीर गर्मी खो रहा है। इसके अलावा ठंड के चलते फ्रॉस्टबाइट हो सकता है। फ्रॉस्टबाइट होने के चलते त्वचा पीली पड़ जाती है, साथ ही कठोर और सुन्न हो जाती है। नतीजतन अंगुलियों, पैर की उंगलियों, नाक या कान जैसे शरीर के हिस्सों पर काले रंग के छाले दिखाई देने लगते हैं। इसके लिए तत्काल उपचार की जरुरत है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version