International Desk: इटली में बैसाखी के मौके पर गुरुद्वारे से निकल रहे दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।     यह हमला  बर्गामो प्रांत के कोवो शहर में  शुक्रवार देर रात उस समय हुआ जब दोनों एक वेयरहाउस में बने सिख धार्मिक स्थल से कार्यक्रम के बाद बाहर निकल रहे थे। घटना गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के पास औद्योगिक क्षेत्र में हुई। मृतकों की पहचान रागिंदर सिंह, गुरमीत सिंह (दोनों  48 वर्ष) के रूप में हुई है। हमलावर ने कई गोलियां चलाईं और फिर कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से करीब 10 गोलियों के खोल मिले हैं।

अधिकारियों का मानना है कि यह कोई अचानक झगड़ा नहीं, बल्कि एक “सुनियोजित हमला” हो सकता है। जांच एजेंसियां इस एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हमलावर भी भारतीय मूल का हो सकता है और वह गुरुद्वारे में आता-जाता था। गोलीबारी में एक तीसरा व्यक्ति भी हल्का घायल हुआ, जिसे गोली छूकर निकल गई। इस बयान के बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है।गौरतलब है कि अगले दिन वैसाखी का आधिकारिक कार्यक्रम भी आयोजित होना था, जिसमें स्थानीय प्रशासन और समुदाय के लोग शामिल होने वाले थे। इस घटना ने पूरे प्रवासी भारतीय और सिख समुदाय को झकझोर कर रख दिया है और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version