फरीदाबाद: 10वीं और 12वीं में कम अंक आने पर पल्ला थाना इलाके के 2 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। पहले मामले में हरकेश नगर कॉलोनी निवासी 10वीं की 16 वर्षीय एक छात्रा ने परीक्षा में उम्मीद से कम अंक आने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। जिस दिन परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था उसी दिन शाम करीब पौने 6 बजे छात्रा बाजार से मोमोज खाने के बहाने मां से पैसे लेकर निकल गई और वापस नहीं आई। अगले दिन परेशान परिवार ने पल्ला थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। छात्रा का शव मेवला महाराजपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला।

जी.आर.पी. को छात्रा के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने भगवान कृष्ण को संबोधित करते हुए अपनी व्यथा लिखी है। जी.आर.पी. मामले की जांच का रही है। छात्रा के पिता एक निजी कंपनी में असिस्टैंट मैनेजर हैं और परिवार हरकेश नगर, पल्ला में रहता है। छात्रा को परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक आने की उम्मीद थी, लेकिन रिजल्ट में उसे 72 प्रतिशत अंक मिले। इसी बात से वह काफी परेशान बताई जा रही है।

दूसरे मामले में पल्ला के गली नं.-3 में रह रहे 12वीं के एक छात्र ने अपने घर में दरवाजे की कुंडी से चुन्नी बांधकर आत्महत्या कर ली। उसने 12वीं की परीक्षा दी थी। उसके माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं। शुक्रवार को मां ड्यूटी पर थीं जबकि पिता गांव उत्तराखंड गए हुए थे। घर पर छात्र अकेला था। दोपहर करीब 1.30 बजे उसकी छोटी बहन स्कूल से घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो छात्र कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version