Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करेली क्षेत्र में 5 दिन पहले युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि नशे के दौरान हुए विवाद में युवक के 2 दोस्तों ने ही ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को गड्ढे में छिपा दिया था।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 15 अप्रैल को करेली थाना क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर गांव के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। अगले दिन 16 अप्रैल को मृतक की पहचान दिलशाद अहमद उर्फ उमेश अहमद (35) निवासी ऐनुद्दीनपुर के रूप में हुई। मृतक के पिता नस्सन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या कर शव को गड्ढे में छिपाया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन दिलशाद अपने 2 दोस्तों मनोज और कन्हई भारतीया के साथ था। तीनों ने नशा किया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दिलशाद और मनोज के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर गुस्से में मनोज ने दिलशाद पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मनोज और कन्हई ने मिलकर शव को गड्ढे में डालकर छिपाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए करेली पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार 20 अप्रैल को पुलिस ने जफीर की पुलिया के पास से मनोज भारतीया उर्फ हीरो (27) निवासी मदारीपुर डिहवा तथा कन्हई भारतीया (28) निवासी अन्धीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो ईंट भी बरामद की गई हैं। करेली थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज के खिलाफ पहले से चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version