कर्नाटक के आईटी हब बेंगलुरु में एक बेहद ही खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्ते को लेकर नाराज एक युवती ने अपने ही प्रेमी के साथ ऐसी हरकत जिसको जानकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. पुलिस के अनुसार एक टेलीकॉम स्टोर में काम करने वाली युवती ने अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया. युवती ने लड़के को नए तरीके से प्रपोज करने का बहाना बनाकर घर बुलाया, उसकी आंखों पर पट्टी बांधी, कुर्सी से बांधा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया. पुलिस के अनुसार, युवती युवक के उसे “नजरअंदाज” करने से नाराज थी और उसने पूरी वारदात को कैमरे में कैद किया, युवक को मरते हुए देखती रही.

प्रपोज के बहाने कुर्सी से बांधा, फिर लगा दी आग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवती और किरण, दोनों की उम्र 27 साल है और वे एक ही टेलीकॉम स्टोर में काम करते थे. दोनों पिछले एक साल से रिश्ते में थे. हालांकि हाल के दिनों में युवती को लग रहा था कि किरण उसे वक्त ही नहीं दे रहा है. मंगलवार को युवती ने दक्षिण बेंगलुरु के अंजनापुर स्थित अपने घर आने के लिए किरण को बुलाया. उस वक्त वह घर पर अकेली थी, क्योंकि वह अपनी मां और भाई के साथ रहती है और वे वहां पर थे नहीं. किरण के घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई. इसके बाद युवती ने किरण की आंखों पर पट्टी बांधी और उसे कुर्सी पर बैठाया. इस दौरान वह कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी.

“विदेशों में नया ट्रेंड” का बनाया बहाना

एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद युवती ने किरण को कुर्सी से बांधना शुरू किया. जब किरण ने इसका विरोध किया तो युवती ने कहा कि वह उसे एक खास अंदाज में प्रपोज करना चाहती है, जो “विदेशों में नया ट्रेंड” बन रहा है. फिर उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और कुर्सी से बंधे किरण को प्रपोजल का इंतजार था. तभी युवती पहले से तैयार कर रखे लिक्विड को उस पर छिड़का और उसमें आग लगा दी. बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस डीएल नागेश ने बताया, “हमने महिला को हिरासत में लिया है. पूछताछ के बाद यह साफ हो गया है कि उसी ने युवक को आग लगाकर उसकी हत्या की. दोनों के बीच प्रेम संबंध था और महिला को लग रहा था कि युवक उसे नजरअंदाज कर रहा है.”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version