दिल्ली- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक आईआरएस के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस को अंदेशा है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। 

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गला घोंटने के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग वायर का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हाल ही में हटाए गए एक घरेलू नौकर पर शक की सुई घूम रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। कुछ दिन पहले ही पहले ही नौकरी से हटा दिया गया था। पुलिस को संदेह है कि वह बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दे सकता है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है। 

पुलिस का मानना है कि आरोपी को पीड़िता के घर की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version