इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार की शाम एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। लीग के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों के लिए जीत ज़रूरी

दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक संघर्ष करती नजर आई हैं। जहां मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अस्थिर रहा है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी चोटों और लगातार हार के कारण मुश्किल में रही है। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए अपनी लय हासिल करने और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से बेहद अहम है।

मुंबई को मिल रही लगातार हार

मुंबई ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अपने पिछले मैच में गुजरात को 99 रन से हराकर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई जीत की राह पर लौटी है। 6 मैचों में 4 अंक लेकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर मौजूद एमआई अपने घरेलू मैदान पर सीएसके के खिलाफ जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी।

चेन्नई का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन

चेन्नई के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। टीम को अपने शुरुआती तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम जीत की राह पर लौटी और अपना चौथा और पांचवां मुकाबला जीता, लेकिन अपने पिछले मैच में सीएसके को एसआरएच के खिलाफ 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 6 मैचों में 2 जीत के साथ सीएसके आठवें नंबर पर है।

क्या मिलेगा स्पेंसर जॉनसन को मौका ?

मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज कर सीएसके जीत की राह पर लौटने के साथ-साथ अंकतालिका में भी अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी। चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में एमएस धोनी होंगे या नहीं और इंजरी की वजह से बाहर हुए युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की जगह कौन लेगा, यह भी चर्चा का विषय है। इसके अलावा तेज गेंदबाज खालील अहमद भी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चेन्नई स्पेंसर जॉनसन को मौका दे सकती है।

मुंबई की बल्लेबाजी अब थोड़ी संतुलित दिख रही है। नमन धीर के प्रमोशन और तिलक वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मजबूती दी है। जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी लय हासिल कर ली है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स टीम से जुड़ चुके हैं, जिससे विकल्प बढ़े हैं। रोहित शर्मा इस मैच में खेलेंगे या नहीं ये एक बड़ा सवाल है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा/दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स/शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, अल्लाह गजनफर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, गुरजापनीत सिंह।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version