दिल्ली के अमर कॉलोनी में सीनियर IRS अफसर की बेटी से रेप और हत्या के मामले ने हिला कर रख दिया है. आरोपी राहुल मीणा घर में पहले काम करता था और इस परिवार ने उसकी खूब मदद भी की थी इतनी कि उसका कर्ज भी उतार रहे थे. आरोपी को द्वारका से अरेस्ट कर लिया गया है. बता दें कि आरोपी बहुत कम उम्र में ही दरिंदा बन चुका था. राहुल से देर रात पुलिस ने पूछताछ की,उसके बयान सुने तो पुलिसवाले भी गुस्से से भर गए. वो वारदात को असानी से अंजाम दे सकता था.राहुल को मालूम था कि मृतक लड़की के माता-पिता सुबह जिम जाते थे, राहुल उसी समय बिल्डिंग में घुसा और सीधा लड़की के स्टडी रूम में पहुंच गया. स्टडी रूम अलग से फ्लैट के छत पर बनाया हुआ था. लड़की वहीं UPSC की तैयारी कर रही थी, लिहाजा माता-पिता ने उसे सुबह उठकर पढ़ाई करने को कहा था. वह वहीं पढ़ाई कर रही थी. वह सीधा लड़की के स्टडी रूम में गया और रेप करने के लिए उसका गला दबाते हुए उसे काबू करने की कोशिश की, जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने पास में रखे लैंप और भारी चीज से लड़की पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से लड़की के शरीर से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में पड़ी लड़की से आरोपी ने रेप किया.

लॉकर थंब इंप्रेशन से ही खुलता था तो पीड़िता के साथ रेप के बाद की ऐसी दरिंदगी

राहुल यहीं नहीं रुका उसने लूटपाट भी करनी थी तो वह जानता था कि लॉकर भी थंब इंप्रेशन से ही खुलता था, तो लिहाजा आरोपी ने रेप के बाद लड़की को स्टडी रूम से घसीता और सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे रूम में लेकर आया जहां लॉकर था. खून में लथपथ लड़की की फिंगर को लॉकर से टच किया, लेकिन लॉकर नहीं खुला. दरअसल, लड़की का ब्लड सर्कुलेशन बंद हो चुका होगा और लड़की के हाथों में खून लग गया, शायद यही वजह रही होगी कि लॉकर नहीं खुला. पुलिस के मुताबिक- ऐसा लगता है कि इस वक्त लड़की मर चुकी होगी. इसके बाद आरोपी लड़की की लाश को फर्श पर छोड़ देता है, आरोपी अब पेचकस से लॉकर खोलता है और ज्वैलरी और कैश निकालता है. घर से ही वो बैग उठाता है और कैश-ज्वैलरी उसमें रख लेता है. चूंकि पैंट और जूते पर खून लग गया था तो वह लड़की के भाई की पेंट पहनता है और घर में पड़ी हुई चप्पल पहनकर मौके से फरार हो जाता है. 

आरोपी को कम उम्र में ही लग गई थी सट्टेबाजी की लत

बताया जा रहा है उसे कम उम्र में ही सट्टेबाजी की लत लग गई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक -आरोपी राहुल ऑनलाइन 3 पत्ती गेम खेलता था और पैसे कमाता था. राहुल को लड़कियों से दुराचार की आदत भी लगी हुई थी. वह पैसे कमाता और लड़कियों को लाता और उनके साथ सेक्स करता था. इसी आदत के कारण उसने 21 अप्रैल को अलवर में पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला का रेप किया और उसे दांतों से काटकर जान से मारने की धमकी देकर दिल्ली निकल गया. 22 अप्रैल को राहुल दिल्ली पहुंचता है और यहां भी अपने पुराने मालिक की बेटी के साथ रेप और उसका मर्डर कर देता है.

पढ़ाई में होनहार थी पीड़िता, 12वीं में रही थी टॉपर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक- शुरुआती पूछताछ में आरोपी बता रहा है कि मकसद लूटपाट ही था, लेकिन पूछताछ करने वाले अफसरों ने बताया कि बहुत मुमकिन है कि मृतक लड़की पर इसकी पहले से नजर थी और आरोपी रेप और लूट की वारदात को अंजाम देने ही आया था, क्योंकि एक दिन पहले अलवर में भी रेप की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक- पीड़िता पढ़ाई में बेहद होनहार थी, कक्षा 12 में आल इंडिया टॉपर भी रही थी. एक दिन पहले ही माता और पिता ने सुबह उठ कर पढ़ाई शुरू करने को कहा था लिहाजा पहला ही दिन था जब लड़की सुबह-सुबह उठकर पढ़ाई कर रही थी, उसे क्या पता था कि आज ही उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version