गुजरात के आणंद जिले की उमरेठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. इस चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखने को मिल रहा है और मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं.

यह सीट पिछले महीने खाली हुई थी, जब यहां से बीजेपी के विधायक गोविंद परमार का निधन हो गया था. उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है.

चुनाव में ये लोग आजमा रहे अपनी किस्मत

जानकारी के अनुसार, बीजेपी ने गोविंद परमार के बेटे हर्षद गोविंदभाई परमार को उम्मीदवार बनाया है. यह उनका पहला बड़ा चुनाव है, इसलिए यह चुनाव उनके लिए काफी अहम माना जा रहा है. वहीं कांग्रेस की ओर से भृगुराजसिंह चौहान मैदान में हैं, जो एक अनुभवी स्थानीय नेता हैं. उन्होंने पहले उमरेठ तालुका पंचायत के अध्यक्ष के रूप में कई वर्षों तक काम किया है. इसके अलावा चुनाव में तीन निर्दलीय और एक अन्य पार्टी के उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

4 मई को की जाएगी वोटों की गिनती

चुनाव आयोग के अनुसार, इस उपचुनाव में कुल 2,45,623 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं. मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए करीब 1,500 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिनमें नोडल अधिकारी और सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी शामिल हैं. गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के गोविंद परमार ने इस सीट पर बड़ी जीत हासिल की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस उपचुनाव में जनता किसे अपना समर्थन देती है. वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी, जिसके बाद नतीजे सामने आएंगे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version