मुंबई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं उसके साथी अंशुल कम्बोज ने एक बार फिर से पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है। संजू सैमसन ने इस सीज़न लगे चार में से दो शतक लगाए हैं और उनके नाम 293 रन हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की जोड़ी अभिषेक शर्मा (323 रन) और हाइनरिक क्लासन (320 रन) अब भी शीर्ष दो में हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार की रात होने वाले मैच के बाद ऑरेज कैप तालिका में बदलाव हो सकता है। 265 रनों के साथ शुभमन गिल चौथे स्थान पर हैं। 247 रनों के साथ विराट कोहली छठे और 230 रनों के साथ रजत पाटीदार नौवें स्थान पर हैं। पर्पल कैप के मामले में सैमसन के साथी खिलाड़ी अंशुल कम्बोज ने एक बार फिर पर्पल कैप वापस हासिल कर ली है। लखनऊ सुपर जॉयंट्स के प्रिंस यादव 13 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। कम्बोज के नाम अब तक 14 विकेट हो चुके हैं। एसआरएच के ईशान मलिंगा और जीटी के प्रसिद्ध कृष्णा दोनों के नाम 12 विकेट हैं। आरसीबी के खिलाफ कृष्णा एक्शन में होंगे तो इस तालिका में भी बदलाव हो सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version