तिल्दा नेवरा। शहर कांग्रेस कमेटी तिल्दा के द्वारा छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष तथा महासचिव मा. मोतीलाल वोरा जी के निधन पर कांग्रेस भवन में दोपहर 12.00 बजे शोक सभा आयोजित कर अपने इस महान नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री राम गिंडलानी, शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील सोनी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष भीमसेन भोजवानी, पूर्व एल्डरमैन गौरीशंकर सैनी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव आशा यादव,पूर्व जिला सचिव नीरज राठी, पार्षद देवादास टंडन, विश्राम चक्रधारी, पूर्व जोन अध्यक्ष रामस्वयंवर तिवारी,पूर्व पार्षद दिनेश साहू, एल्डरमैन राहुल तेजवानी, एल्डरमैन दिलीप देवांगन, एल्डरमैन संजय दुबे,एल्डरमैन श्वेजा परवीन, हेमलाल साहू, द्वारिका शर्मा, राजकपूर कश्यप, पूर्व पार्षद निर्मल सोनी,अमजद खान, माखन साहू तथा नेतराम सेन सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Hot
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि, तिल्दा कांग्रेस भवन में शोकसभा
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
