नई दिल्ली। फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं सारा अर्जुन (Sara Arjun) अब बतौर लीड एक्ट्रेस भी फिल्मों में अपना जादू चला रही हैं। धुरंधर और फिर धुरंधर 2… बैक-टू-बैक दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद सारा अब मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो रही हैं। 

पिछले कुछ समय से सारा अर्जुन का नाम संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म से जोड़ा जा रहा है। पिछले कुछ वक्त से ऐसी चर्चा है कि सारा बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) का किरदार बड़े पर्दे पर उतारेंगी। मगर बायोपिक को लेकर काफी सस्पेंस था। अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

मधुबाला की हीरोइन हुईं लॉक

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, मधुबाला की बायोपिक में सारा अर्जुन ही मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। एक्ट्रेस को फिल्म के लिए लॉक कर दिया गया है। धुरंधर के बाद यह सारा अर्जुन की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) करने वाले हैं।

कब से शुरू होगी शूटिंग?

ऐसा कहा जा रहा है कि मधुबाला की बायोपिक तीन महीने बाद यानी इसी साल जुलाई में शुरू हो सकती है। फिल्म के बाकी स्टार कास्ट को लेकर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन करने वाली हैं जो ‘डार्लिंग्स’, ‘फोर्स 2’ और ‘पति पत्नी और वो’ जैसी फिल्में बना चुकी हैं। गौर करें कि अभी तक मधुबाला की बायोपिक को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

कौन बनने वाली थीं मधुबाला?

मधुबाला की बायोपिक सालों से अटकी है। मगर जब से बतौर निर्माता संजय लीला भंसाली फिल्म से जुड़े हैं, तभी से इसको लेकर काम तेज हो गया है। सारा अर्जुन से पहले इस फिल्म के लिए कई हीरोइनों को अप्रोच किया गया था। पहले कहा गया कि कियारा आडवाणी मधुबाला बनेंगी। इसके बाद फिल्म से अनीत पड्डा, कल्याणी प्रियदर्शन और शरवरी का नाम जुड़ा। अब आखिरकार सारा अर्जुन लॉक हुई हैं। बस इंतजार आधिकारिक घोषणा की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version