छत्तीसगढ़ में से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां गुरुवार देर रात नकाबपोश हमलावरों ने एक कांग्रेस नेता के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। जिसमें उनके 19 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई घायल हुआ है। बताया गया कि सम्मेलाल कश्यप ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं तथा पूर्व में उपसरपंच भी रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, कल देर रात तीन अज्ञात बदमाश पीछे के रास्ते से सम्मेलाल कश्यप के घर में दाखिल हुए। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जांजगीर-चांपा जिले के बिरर थाना क्षेत्र अंतर्गत करहि गांव में हुई है। जहां स्थित एक कांग्रेस नेता के घर में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। आरोपियों ने आयुष कश्यप पुत्र सम्मेलाल कश्यप पर दो राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली उसके सीने और कनपटी पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, आशुतोष कश्यप (सम्मेलाल कश्यप का भाई) पर भी एक राउंड फायर किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के दौरान हमलावरों द्वारा पैसों की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है।

मृतक आयुष कश्यप पुत्र सम्मेलाल कश्यप हाल ही में रेत कारोबार से जुड़ा हुआ था। घटना से पहले वह जांजगीर-चांपा में रेत से जुड़े एक मामले में गया था और देर रात घर लौटा था। सम्मेलाल कश्यप लोहा व्यापारी होने के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं तथा पूर्व में उपसरपंच भी रह चुके हैं, जबकि उनकी पत्नी भी पूर्व सरपंच रह चुकी हैं। परिजनों ने इस वारदात को पुरानी रंजिश का परिणाम बताया है और आरोप लगाया है कि हमलावर हत्या के इरादे से घर में घुसे थे। उल्लेखनीय है कि करहि गांव में पूर्व में भी उपसरपंच की हत्या की घटना हो चुकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है। इधर, स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए रेत के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की मांग की है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version