नेशनल डेस्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 7 बड़े नाम बीजेपी में भी शामिल हो गए हैं। आज  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। लगभग दो दशकों तक अरविंद केजरीवाल के साथ रहने वाली मालीवाल ने भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ली और अपनी पुरानी पार्टी के नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।

केजरीवाल पर किया तीखा प्रहार

भाजपा में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर चुन-चुनकर हमले किए। मालीवाल ने आरोप लगाया कि जिस नेता (केजरीवाल) के साथ उन्होंने 2006 से संघर्ष किया, उन्होंने अपने ही आवास पर उनके साथ ‘गुंडे’ से मारपीट करवाई। इसी के साथ स्वाति ने यह भी दावा किया है कि जब उन्होंने आवाज उठाई, तो उन पर FIR वापस लेने के लिए भारी दबाव बनाया गया और डराया-धमकाया गया। स्वाति का कहना है कि बीते दो सालों से उन्हें सांसद में बोलने का मौका नहीं मिला।

पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व पर जताया भरोसा

स्वाति ने बीजेपी में अपनी एंट्री के बाद पीएम मोदी और अमित शाह ने नेतृत्व पर भरोसा जताया है। स्वाति ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि एक तरफ भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी है, तो दूसरी तरफ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम मोदी हैं। उन्होंने महिला आरक्षण बिल, नक्सलवाद के खात्मे और कड़े सुरक्षा फैसलों (ऑपरेशन सिंदूर) का जिक्र करते हुए गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी के विजन की सराहना की। इसके अलावा स्वाति ने कहा कि जो देश का विकास चाहते हैं वो बीजेपी से जुड़ें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version