Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की भोर में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी के पास एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल कार चालक को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बीएचयू भेजा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कोन थाना क्षेत्र के सासनई गांव से शादी के लिए बारात रायपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव आई थी। शादी के बाद रात्रि 2 बजे 8 लोग कार में बैठकर अपने घर के लिए वापस निकले थे। भोर में 03.30 बजे यह लोग जैसे ही रॉबर्ट्सगंज लोढ़ी के पास पहुंचे तभी चालक को नींद आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को मेडिकल कालेज में पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने कोन थाना क्षेत्र के सासनई गांव निवासी जितेंद्र साहनी (18),दिलीप पासवान (20) व नितेश यादव (25) को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया और गंभीर रूप से घायल कार चालक छोटे लाल को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बीएचयू भेज दिया है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version