इंटरनेशनल डेस्क:
 अमेरिका की राजधानी से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां के ऐतिहासिक हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) डिनर के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। जिस समय फायरिंग हुई उस समय डोनाल्ड ट्रंप स्टेज पर मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रंप को कवर किया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए।

कैबिनेट के साथ मौजूद थे Trump और J.D. Vance
मिली जानकारी के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल डिनर में ट्रंप के साथ उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके कैबिनेट के कई शीर्ष सदस्य भी शामिल थे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के अन्य सदस्यों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

सीक्रेट सर्विस का एक्शन: हिरासत में ले लिया गया शूटर
व्हाइट हाउस पूल रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही गोलियों की गूंज सुनाई दी, सुरक्षा एजेंट ‘गोली चली-गोली चली’ चिल्लाते हुए एक्टिव हो गए। होटल के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला। रेडियो संदेशों के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध शूटर को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल फायरिंग के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना से पहले का रहस्यमई विवाद
हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस कथित फायरिंग से ठीक एक दिन पहले इसी हिल्टन होटल में एक अजीबोगरीब घटना देखी गई थी। होटल की दीवारों पर प्रोजेक्टर के जरिए डोनाल्ड ट्रंप और विवादित शख्सियत जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स दिखाए गए थे। यह हरकत किसने की और क्या इसका आज की घटना से कोई संबंध है, एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version