बुलंदशहर: जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में वाद-विवाद के दौरान तीन युवकों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शनिवार देर रात खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक स्कूल के पास आपसी कहासुनी में तीन लोगों को गोली मार दी गई।

जानिए पूरा मामला 
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमरदीप (30), मनीष (28) और आकाश (18) के रूप में हुई है। मेरठ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कलानिधि नैथानी ने बताया कि लोगों की शिकायतों और बताए गए घटनाक्रम के अनुसार कुछ युवकों का जिम में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित 
पुलिस अधिकारी ने कहा, ”प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जन्मदिन पार्टी के दौरान आपसी कहासुनी होने पर दोस्तों के बीच विवाद हुआ था।” पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीम का गठन किया गया है।

आपसी विवाद बनी विवाद की वजह 
उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा, ”दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।” उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

दो आरोपी गिरफ्तार 
उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट मौके पर मौजूद है और कुछ साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, जिनका अलग से विश्लेषण किया जा रहा है। नैथानी ने संवाददाताओं से कहा कि घटना के समय मौके पर मौजूद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो उसी समाज के हैं। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version