अहमदाबाद/वडोदरा: क्रिकेटर से लोकसभा के सांसद बने युसूफ पठान ने रविवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचकर स्थानीय निकाय चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने अपनी पत्नी और पिता के साथ वोट डाला। इस मौके पर युसूफ पठान ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी को लोग पसंद करते हैं। जहां जिस पार्टी को लोग पसंद सकते हैं। वहां उनका शासन रहता है। युसूफ पठान अपनी उस बात पर कायम रहे कि अगले काफी सालों तक बंगाल में टीएमसी ही रहेगी। जब उनसे इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्हाेंने कहा कि ऐसा ही गुजरात में बीजेपी के लिए भी है।

TMC सांसद के साले-ससुर पर हुआ था एक्शन

यूसूफ पठान ने कहा कि मतदान सबका अधिकार है। इसका समझदारी से उपयोग किया जाना चाहिए। गुजरात की जनता ने हमेशा विकास के लिए मतदान किया। युसूफ पठान बंगाल से टीएमसी के सांसद हैं। 21 अप्रैल को यूसुफ पठान के ससुर और साले को मुंबई में अरेस्ट किया गया था। आरोप है कि पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान के साले शोएब पठान और ससुर खालिद पठान और उनके रिश्तेदारों ने पीड़ित यूसुफ खान को एक मामूली बात को लेकर बांस के डंडों और बेसबॉल बैट से हमला किया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

गुजरात में बीजेपी और बंगाल में टीएमसी लोकप्रिय

टीएमसी सांसद युसुफ पठान ने कहा कि विकास के लिए वोट दिया गया है। गुजरात में हुए विकास कार्यों से लोग अवगत हैं। गुजरात ने हमेशा विकास को चुना है। कई शिकायतें आती हैं कि ये समस्या पिछले पांच वर्षों में उत्पन्न हुई है, लेकिन जनता सब कुछ ध्यान में रखती है। गुजरात के सचेत नागरिक हमेशा विकास के लिए मतदान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि TMC बंगाल में 40-50 साल तक कहीं नहीं जाने वाली क्योंकि उसका कैडर वहां काम करता है। इसी तरह बीजेपी का कैडर गुजरात में काम करता है। यह मतदान प्रतिशत 91-92 लाख मतदाताओं को हटाने के कारण हुआ है, लेकिन अगर हम उन्हें वापस जोड़ दें, तो मतदान प्रतिशत 81-82% रहेगा। इसमें कोई चमत्कार नहीं है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version